नई दिल्ली। दिल्ली के गांव आली से आश्रम और आश्रम से सराय काले-खां तक जाम से जल्द निजात मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 3200 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाएं मंजूर की है। एक मार्च को दिल्ली के मीठापुर में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, दिल्ली के सांसद रमेश विधुड़ी की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तीनों परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। डीएनडी से वाया कालिंदी फरीदाबाद बाइपास जुड़ेगा। इसमें सात किलोमीटर लंबा 6 लेन का ऊपरगामी मार्ग बनेगा।यह मीठापुर जंक्शन से फरीदाबाद बाइपास तक सात किलोमीटर लंबा 6 लेन का मार्ग होगा।
इस पर 1800 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे फरीदाबाद व दिल्ली के लोगों को दिल्ली और नोएडा आवागमन में आसानी होगी और दिल्ली की सड़कों पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर फरीदाबाद - दिल्ली सीमा पर बनेबदरपुर फ्लाइओवर के बाद दिल्ली के गांव आली से आश्रम तक सिर्फ 8 किलोमीटर लंबे मार्ग का सफर जाम के कारण 30 से 45 मिनट में पूरा होता है। 12 लेन का होगा 25 किलोमीटर लंबा फरीदाबाद बाइपास। इसमें 6 लेन की सर्विस रोड और 6 लेन का ही मुख्य मार्ग होगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-19 का हिस्सा माना जाएगा। इससे फरीदाबाद को एनएच-19 का लेबाद बाइपास इसमें है